इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुक हैं। इन पांचों राज्यों में साल 2019 में किसकी सरकार बनेगी उसके लिए अभी से ही लोगों में रूझान है। जहां एक और भाजपा अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी और कांग्रेस भी इन पांचों राज्यों में अपनी सरकार बनाने की ताल ठोक रहे है।
मोदी के शासन में ईवीएम में आई रहस्यमयी शक्तियां, सतर्क रहें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल
फिल्हाल कुछ भी हो इन पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला मतदाओं ने चुनाव पेटी में बंद कर दिया है, जो 11 दिसंबर को सबके सामने भी आ जाएगा। हालांकि इन पांचों राज्यों में संपन्न हुए चुनावों में लिए एग्जिट पोल सामने आ रहे है। इन एग्जिट पोल की माने तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को को बढ़त मिल रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा का बहुमत आ रहा है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : दोहपर एक बजे तक में 49.15 प्रतिशत मतदान, वोटिंग जारी
बात करें इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट हिसाब से मध्यप्रदेश में जहां कांग्रेस को 104 से 122 सीटे मिल रही है तो वहीं भाजपा को 102 से 120 सीटें ही मिल रही है। जबकि निर्दलीय को 4 से 11 सीटे मिल रही है। जबकि टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के हिसाब से भाजपा को 126 और कांग्रेस को 89 सीटे मिल रही है। उधर छत्तीसगढ़ में टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के हिसाब से यहां बीजेपी को 46, कांग्रेस को 35 और अन्य को 9 सीटे मिल रही है। इसके साथ न्यूज 24 के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 36-46 और कांग्रेस को 45-51 सीटें मिल रही है। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को ही मतदान संपन्न हुए है।
तेलंगाना विस चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, भाजपा पर लगाया आरोप
यहां का इतिहास ऐसा रहा है कि एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस सत्ता में आती है। एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यहां कांग्रेस को 119 से 141 सीटे मिल रही है तो बीजेपी को 55 से 72 और अन्य को 4 से 11 सीटे मिल रही है। उल्लेखनीय है कि पांचों राज्यों में हुए मतदान के बाद अब 11 दिसंबर को मतगणना होगी। मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि कौनसी पार्टी को कितनी-कितनी सीटें मिली।
from Politics - samacharjagat.com https://ift.tt/2BWBJ8d
No comments:
Post a Comment