JAY JINENDRA

Breaking

Post Top Ad

Dec 8, 2018

एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी

दतिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा सर्वेयर कौन है। वह दिन-रात जनता के बीच रहते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में परिवार के साथ अवकाश बिताने के बाद शनिवार की सुबह वहां से रवाना होने से पहले चौहान ने एग्जिट पोल के सर्वे के सवाल पर मीडिया से कहा कि मुझसे बड़ा सर्वेयर कौन है। दिन-रात जनता के बीच रहता हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अपने परिवार के साथ आज दतिया पहुंचे।

एजेंसियों के अधिकारी गैर-कानूनी काम न करें, बचाने नहीं आएंगे मोदी : कांग्रेस

उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहंा माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं। सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे।

एजेंसियों के अधिकारी गैर-कानूनी काम न करें, बचाने नहीं आएंगे मोदी : कांग्रेस

मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है। एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, अबकी बार 200 पार। इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।



from Politics - samacharjagat.com https://ift.tt/2rqjgea

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages