JAY JINENDRA

Breaking

Post Top Ad

Dec 8, 2018

एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी

ग्वालियर/दतिया, (मप्र)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है। एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, अबकी बार 200 पार। इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए। एजेंसी



from Politics - samacharjagat.com https://ift.tt/2zOKrE1

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages